यहां यात्रियों से भरी बस रास्ते में पलटी, SDRF ने चलाया राहत बचाव अभियान

चंपावत: चंपावत जिले के बड़े दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है । यहां देर रात एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क में पलट गई। बस में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक रीठा साहिब से आ रही सिख श्रद्धालुओं से भरी एक बस देर रात करी ब 10 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-09 धौन के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क में पलट गई । जिसके बाद बस में सवार यात्रियों की चीख-पुकार मच गई।

*घायलों का विवरण*:-

  1. निक्षतर सिंह उम्र 67 वर्ष निवासी जिला रोपड/ रूपनगर, पंजाब
  2. सुरेन्द्र कौर, उम्र 69 वर्ष
  3. कुलदीप कौर उम्र 70 वर्ष
  4. हरवंश कौर उम्र 70 वर्ष
  5. हरमेस कौर उम्र 40 वर्ष
  6. नवदीप उम्र 11 वर्ष
  7. नवजोत कौर 12 वर्ष
  8. दर्शन सिंह उम्र 60 वर्ष
  9. दलप्रीत सिंह, उम्र 13 वर्ष
  10. बन्ना सिंह, उम्र 65 वर्ष
  11. विमला देवी उम्र 65 वर्ष
  12. शकुन्ताला देवी उम्र 64 वर्ष
  13. रशपाल कौर उम्र 46 वर्ष
  14. हरबीर सिंह उम्र 72 वर्ष
  15. कमलेश कौर 65 वर्ष
  16. मनजीत सिंह उम्र 35 वर्ष
  17. बलराम सिंह उम्र 28 वर्ष
  18. निश्तर उम्र 55 वर्ष

(18 सामान्य घायलो का उपचार जिला चिकित्सालय चम्पावत में चल रहा है।)

*रेफर किये गये घायलों का विवरण* :-

  1. सुश्री लवप्रीत कौर, उम्र 15 वर्ष
  2. सुश्री मनजीत कौर, उम्र 65 वर्ष
  3. श्री गुरुदेव उम्र 70 वर्ष
  4. सुश्री कमलेश कौर उम्र 65 वर्ष
  5. सुश्री शरणप्रित कौर, उम्र 5 माह
  6. सुश्री कुलवंत कौर उम्र 53 वर्ष
  7. अगमजोत सिंह उम्र 11 वर्ष

(इन 07 गम्भीर घायलों को 108 के माध्यम से उपचार हेतु STH हल्द्वानी रवाना किया गया।)

17 यात्रियों को जिला चिकित्सालया में प्राथमिक उपचार के उपरान्त रैन बसेरा चम्पावत में ठहराया गया है।