उत्तराखंड रोडवेज बस के यहां हुए ब्रेक फेल, बस चालक ने अपनी सूझबूझ से बचाई 35  यात्रियों की जान

देहरादून: देहरादून में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, गुरुवार को बस मसूरी से देहरादून की और जा रही थी तभी देहरादून मार्ग मसूरी गर्ल्स स्कूल के पास बस के ब्रेक फेल हो गए। बस में 35 यात्री सवार थे। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। लेकिन ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

ड्राइवर के सूझबूझ दिखाते हुए सामने की पहाड़ी में टकरा दिया और 35 लोगों की जान को बचा लिया। वहीं, टक्कर लगने के बाद कुछ सवारियों को हल्की चोटें आई है। अगर पहाड़ी से बस न टकराई जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।