(नेटवर्क 10 संवाददाता ) : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया। सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना की सूचना उनके नौकर ने पुलिस को दी। आपको बता दें कि टीवी से फिल्म की दुनिया में आए सुशांत सिंह राजपूत हाल ही में फिल्म ‘केदारनाथ’ और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आए थे। खुदकुशी की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि बांद्रा में वो अकेले फ्लैट में रहते थे। कुछ ही दिन पहले उनकी एक्स मैनेजर की भी बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई थी। इस घटना से बॉलीवुड पूरी तरह सन्न रह गया है। इस उभरते हुए कलाकार की आत्महत्या ने कई तरह की सुगबुगाहटों को हवा दी है।
बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह घर में अकेले नहीं थे, उनके दोस्त उनके साथ थे। सुबह जब सुशांत ने अपने रूम का दरवाजा नहीं खोला, तब दरवाजा तोड़ने की कोशिश हुई मगर दरवाजा नहीं टूटा। जिसके बाद सुशांत सिंह के मैनेजर ने चाबी वाले को बुलाया। चाबी वाले ने दरवाजा खोला। मुंबई पुलिस ने चाबी वाले का बयान भी दर्ज किया है।
टीवी के एक सुपरहिट शो पवित्र रिश्ता के जरिए सुशांत सिंह राजपूत फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड में काम मिला। उन्होंने काईपोचे, एम एस धोनी और छिछोरे जैसी फिल्मों में शानदार रोल निभाया था।
सुशांत ने किस देश में है मेरा दिल से टीवी में डेब्यू किया था। इसके बाद वो पवित्र रिश्ता से पॉपुलर हुए। इसके बाद वो कई रियलटी शो में भी नजर आए। फिल्मी दुनिया में उन्हें पहला ब्रेक फिल्म काई पो चे से मिला और इस फिल्म में भी उन्हें काफी तारीफ मिली थी।
