दिल्‍ली के इजराइल दूतावास के पास हुआ ब्लास्ट, जांच में जुटी एजेंसी

नई दिल्‍ली । दिल्‍ली से बड़ी खबर आ रही है। दिल्‍ली के इजराइल दूतावास के पास ब्‍लास्‍ट की खबर आ रही है। पुलिस के अनुसार यह ब्‍लास्‍ट फुटपाथ के पास हुआ है। इसमें कई कारों को नुकसान हुआ है। बता दें कि इजराइल दूतावास दिल्‍ली के लुटियंस जोन में है। औरंगजेब मार्ग पर स्‍थित इजराइल दूतावास के पास हुए ब्‍लास्‍ट की जिम्मेदारी फिलहाल किसी आतंकवादी ग्रुप ने नहीं ली है। हालांकि यह ब्‍लास्‍ट कैसे हुआ है यह पुलिस जांच कर रही है। सुरक्षा एजेंसियां भी दिल्‍ली में हुए ब्‍लास्‍ट के बाद अलर्ट हो गईं हैं। ब्‍लास्‍ट में चार-पांच कारों को नुकसान हुआ है।

इस ब्‍लास्‍ट में फिलहाल किसी शख्‍स के जख्‍मी होने की सूचना नहीं है। इजराइल दूतावास तुगलक रोड थाने से कुछ दूरी पर है। बता दें कि दूतावास के पास कई साल पहले भी चलती इनोवा कार के नीचे किसी बाइक सवार ने बम फेंक कर फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि यह धमाका इजराइल एंबेसी में नहीं हुआ है। उंसके पास स्थित बंगला नंबर 6 में ब्लास्ट की कॉल हुई है।  मौके पर खुफिया विभाग के अधिकारी, स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच के अधिकारी जांच कर रहे हैं।