बंशीधर भगत को दिल्ली से बुलावा, लगने लगीं सियासी अटकलें

देहरादून : उत्तराखंड में सीएम पद को लेकर कवायद तेजी से चल रही है। भाजपा नेतृत्व ने बुधवार को अचानक कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत को दिल्ली बुला लिया है। उनके दिल्ली रवाना होने से ही सियासी हलकों में अटकलों का दौर शुरू हो गया। सियासी गलियारे में पहले ही 80 के दशक वाले विधायक को सीएम बनाए जाने की बात चल रही थी। अब अचानक भगत को दिल्ली बनाए जाने से इसे और बल मिल रहा है। उनके प्रोटेम स्पीकर बनने के बाद से ही उनके कद को लेकर तमाम तरह की सियासी चर्चाएं शुरू होने लगी थी।
विधानसभा चुनाव-2022 में भाजपा ने 47 सीटें जीती हैं। अब सरकार गठन की तैयारी चल रही है। भाजपा ने खटीमा विधायक व सीएम पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह अपनी सीट से हार गए। तब से ही नए सीएम को लेकर तमाम तरह की अटकलें लग रही हैं।