दर्दनाक हादस: यहां बाइक गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, SDRF उत्तराखंड पुलिस ने चलाया सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन

देहरादून:  शनिवार  को दोहीरा बैंड कालसी के पास बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई जब कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट चकराता से मुख्य आरक्षी योगेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।

मौके पर पता चला कि वाहन पर दो लोग सवार थे जो अपने निवास स्थान ग्राम हयोथ चकराता से विकासनगर की ओर जा रहे थे। दोहीरा बैंड कालसी के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई व युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

एसडीआरएफ टीम, स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों द्वारा सयुक्त ऑपरेशन चलाकर घायल महिला नाम इन्दो देवी W/o नरेंद्र सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी चकराता को खाई से बाहर निकालकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। व उसके उपरांत मृत पुरुष नरेंद्र सिंह S/O इन्दर सिंह निवासी चकराता का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।