मोदी ने किया 20 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान, लॉकडाउन का चौथा फेज नए नियमों वाला होगा

(नेटवर्क 10 टीवी त्वरित रिपोर्ट)।

प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित किया। उनकी के बड़ी बातें कही हैं। उन्होंने काज की संकल्प लो कि अब हैम भारत को आत्मनिर्भर बनाएंगे।

प्रधानमंत्री ने कोरोना संकट के बीच एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की। ये पैकेज आत्मनिर्भरता के लिए काम करेगा। प्रधानमंत्री ने कुल पैकेज 20 लाख करोड़ का ऐलान किया। इस पैकेज को उन्होंने देश की विकासयात्रा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प आत्मनिभार भारत का है। ये पैकेज उन लोगों के लिए है जो भारत का गरीब और मध्यम तबका है। ये उद्योगों के लिए है। इस पैकेज की जानकारी विस्तार से वित्त मंत्री देंगी।

मोदी ने कहा कि कोरोना लंबे समय तक हमारे साथ रहने वाला है। हमको सोशल डिस्टेनसिंग हमेशा बनाये खनी है। हमको हमेशा मास्क पहनना है। इसलिए चौथा लॉक डाउन अब नए नियमों वाला होगा। इसको जल्द बताया जाएगा।

मोदी ने जो अन्य बड़ी बातें कहीं वो निम्न हैं।

-हमको अब आगे बढ़ना है, आगे बढ़ने के लिए काम करना है।

-हमने खुद को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिशों को आगे बढ़ाया, आत्मनिर्भरता हमारे आत्मविश्वास पर निर्भर है।

-हमने कोरोना संकट के काल में अवसर को देख और खुद ले लिए अवसर बना लिए

-देश में आज हर रोज़ 2 लाख PPE किट बनाई जा रही है

-हम सबको अब अपड को अवसर में बदलना होगा

-हमारी कोशिशों की पूरी दुनिया में प्रशंशा हुई है

-दुनिया की निगाहें भारत पर है, दुनिया को भरोसा कि भारत दुनिया को कुछ दे सकता है

-भारत ने हमेशा विश्वकल्याण का ही काम किया और हम विश्वकल्याण की ओर अटल हैं

-हम अपनी क्वालिटी बेहतर करेंगे, सप्लाई चैन को और अच्छा बनाएंगे

-भूकंप के बाद कच्छ बर्बाद हो गया था, लेकिन आज कच्छ को देखो, वो बढ़ गया

-हमारे लिए कोई राह मुश्किल नहीं, चैद भी है और राह भी है

-हमको खुद को और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आगे बढ़ेंगे

-हम 5 पिलर्स पर काम करेंगे

1-इकॉनमी

2-इंफ्रास्ट्रक्चर

3-सिस्टम, टेक्नोलॉजी पर ड्रिवेन

4-डेमोग्राफी

5-डिमांड

हमको ग्लोबल सप्लाई चेन का अहम हिस्सा बनना है। कोरोना काल मे हुनमे अपने देश के लोगों की संयम और दृढ़ इच्छाशक्ति को देख है। हमारे गरीब वर्ग ने इस दौरान तपस्या की है। अब हमारा कर्तव्य उनकी ताकत बढ़ाने का है। आर्थिक पैकेज में हमने इन सबका ध्यान रखा है।

समय ने हमें सिखाया है हमें अब एक मंत्र के साथ काम करना है। हमको लोकल के लिए वोकल बनना है। हमको लोकल प्रोडक्ट्स बनाने पर जोर देना है और इनको ग्लोबल बनाना है। मुझे आप सब पर भरोसा है कि आप ये करेंगे। ये काम हम सबको आत्मनिर्भर बनायेगा।