छात्रों के लिए बड़ी खबर, जल्द खुलेंगे 6 से 11 वीं तक के स्कूल

देहरादून: शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने आज अधिकारियों की बैठक ली. उन्होंने स्कूलों को खोले जाने पर चिंतन किया. इस दौरान फैसला लिया गया कि जल्द ही कक्षा 9 और 11 वीं के स्कूल खोले जाएंगे. 1 फरवरी से कक्षा 6 से 8 वीं तक के स्कूल खोलने का भी प्रस्ताव भेजा जाएगा.

बैठक में डायट से डीएलएड करने वाले ही प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए पात्र होंगे यह फैसला भी लिया गया है. प्रदेश में पीटीए के पूर्ण योग्यता वाले शिक्षकों के मानदेय को बढ़ाया जाएगा. गेस्ट टीचरों का मानदेय ₹25,000 किए जाने पर भी प्रस्ताव मांगा गया है.