बागेश्वर उपचुनाव: बीजेपी ने किया उम्मीदवार के नाम का एलान

बागेश्वर: भारतीय जनता पार्टी ने बागेश्वर में होने वाले उप चुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। यहां से बीजेपी ने चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास को उम्मीदवार बनाया गया है।

बता दें बीजेपी के विधायक और धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे के निधन के बाद बागेश्वर विधानसभा सीट खाली हो गई थी।  जिस कारण खाली हुई बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है।  बीजेपी ने यहां से उम्मीदवारों के नामों का एक पैनल बनाकर दिल्ली भेजा था। लेकिन मुहर चंदन राम दस की पत्नी पार्वती दास के नाम पर लगी है।