उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया अपने पद से इस्तीफा

देहरादून: उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा भेज दिया है। 15 दिन पहले मीडिया से बातचीत करते हुए अपने 3 साल के कार्यकाल की उन्होंने जानकारी दी थी। सूत्रों की मानें तो उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली बेबी रानी मौर्य को 2022 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) कोई जिम्मेदारी दे सकती है।

दो दिन पहले नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात के बाद से ही उनके इस्तीफा देने की चर्चाएं तेज होने लगी थीं। उन्हें उत्तर प्रदेश बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी देने की चर्चाएं हैं। वहीं, अब प्रदेश के नए राज्यपाल की जिम्मेदारी किसे मिलेगी इसको लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।
उत्तराखंड की दूसरी महिला राज्यपाल थीं बेबी रानी मौर्य
तीन साल पहले उत्तराखंड में राज्यपाल की कमान संभालने वालीं बेबी रानी मौर्य प्रदेश की दूसरी महिला राज्यपाल थीं। उनसे पहले मारग्रेट आल्वा प्रदेश की राज्यपाल रह चुकी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *