उत्तराखंड की नीति घाटी में आया एवलॉन्च, देखिए वीडियो

चमोली: जोशीमठ ब्लाक के भारत चीन सीमा स्थित मलारी गांव के पास कुंती नाले में हिम्स्खंलन का वीडियो आया सामने, आज सुबह करीब साढे 7 बजे ग्लेशियर टूटकर समाया कुंती नाले में ग्लेशियर टूटकर कुंती नाले में समा गया। वीडियो देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये कितना खतरनाक साबित हो सकता है।

मलारी गांव के पास का ये वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो रहा है। आपको ये भी बता दें कि ये नाला भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले हाईवे पर है। मलारी नाले में ग्लेशियर टूटने से पूरी घाटी बर्फीले धुंए के आगोश में समाती दिख रही है।