सेना के एक जवान की बाइक खाई में गिरी, मौके पर हुई मौत

मसूरी: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। देहरादून-मसूरी मार्ग पर रविवार देर रात देर दर्दनाक हादसा हो गया । भट्टा गांव के पास सेना के एक जवान की बुलेट गहरी खाई गिर गयी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक आर्मी में कार्यरत हरदीप सिंह (26) पुत्र रायसिंह निवासी हाउस नंबर 222 अंबाला पंजाब का रहने वाला था और मसूरी घूमने के लिए आया था। बीती देर शाम को मसूरी से देहरादून की ओर जा रहा था। तभी अचानक उसकी बुलेट फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी ।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची मसूरी पुलिस ने जवान को 108 की मदद से हॉस्पिटल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।