अल्मोड़ा- सल्ट उपचुनाव छठे राउंड में भी भाजपा आगे

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा के सल्ट विधानसभा सीट उपचुनाव के चुनाव परिणाम के लिए मतगणना जारी है। 6 राउंड की वोटिंग अभी हो चुकी है पांचवे चरण तक जहां भाजपा प्रत्याशी महेश जीना 1750 वोटों से कांग्रेस की प्रत्याशी गंगा पंचोली से आगे चल रहे थे।  वहीं छठे राउंड में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना 2467 वोट से आगे हैं।

1) गंगा पंचोली – 8310
2) महेश जीना।  – 10777
3) जगदीश चंद्र।      -286
4) नंदकिशोर।        -146
5) पान सिंह।         -205
6) शिव सिंह रावत। -347
7) सुरेंद्र सिंह।         -317
8)  नोटा।                -376