मुख्यमंत्री धामी के आमंत्रण पर जागेश्वर और बदरीनाथ धाम पहुंचे अक्षय कुमार,  दिखा अलग अंदाज…

देहरादूनःमुख्यमंत्री पुष्कर धामी के आमंत्रण पर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जागेश्वर और बदीरनाथ धाम पहुंचे। ताकि, उत्तराखंड में पर्यटन को और बढ़ावा मिल सके। इसके लिए सीएम धामी ने उनसे खास अपील की थी।

अक्षय अपनी फ़िल्म की शूटिंग के लिए देहरादून आए हुए हैं व उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शूटिंग में सहयोग के लिए आभार जताया है। अक्षय को उत्तराखंड के लोगों व उत्तराखंड की वादियो से प्यार हो गया है। आगामी दिनों में वह उत्तराखंड फिर अपने परिवार संग आएंगे।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान अक्षय ने सीएम को मुंबई आगमन हेतु निमंत्रण दिया व उत्तराखंड में फ़िल्म शूटिंग हब बनाने के लिए भी भरपूर सहयोग देने की बात कही।