ट्रक ने मोटर साईकिल सवार दम्पति को कुचला, पर्यावरण मित्र की मौत

अल्मोडा (नेटवर्क 10 संवाददाता)। शुक्रवार  देर शाम अल्मोडा़ गोल मार्केट क्षेत्र में एक ट्रक ने मोटरसाइकिल पर सवार दम्पति पर टक्कर मार दी, जिसके बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक सहित मौके से फरार हो गया है। इस टक्कर में नगर पालिका अल्मोडा़ की सफाई कर्मी पूनम 45 वर्ष पत्नी सुनील निवासी राजपूर अल्मोडा़ ने दम तोड़ दिया है।

इस दुर्घटना पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद, सभासद, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, परितोष जोशी, ताराचन्द जोशी सिकंदर पवा़ँर ने शोक व्यक्त किया।