अल्मोड़ा के नैनी देवल गांव में जंगली सूअर के हमले में महिला की मौत

अल्मोड़ा: जिले के भैंसियाछाना विकासखंड के नैनी देवल गांव में जंगली सूअर के हमले में महिला की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि गांव की महिलाएं जंगल में घास लेने गई थी और जब महिलाएं घास लेकर वापस लौट रही थी तब एक बुजुर्ग महिला पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया. महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण ने कुल्हाड़ी से वार कर सूअर को भी मौत के घाट उतार दिया.

जानकारी के अनुसार भैंसियाछाना विकासखंड के नैनी देवल गांव में जंगल से घास लेकर लौट रही सरस्वती देवी पर सूअर ने हमला कर दिया. सरस्वती देवी के साथ गई महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण ने अपनी जान की परवाह न कर कुल्हाड़ी से सूअर पर हमला कर दिया