राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे के बाद से प्रदेश सरकार एक्टिव मोड में

देहरादून: उत्तराखंड में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे के बाद अब त्रिवेंद्र सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है. सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और संगठन को न केवल राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों का पालन करना है, बल्कि आगामी चुनाव की तैयारी के लिए जरूरी दिशा निर्देशों पर भी काम करना है.

दरअसल राज्य और केंद्र सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी लोगों तक मंत्री और विधायक पहुंचाएंगे. इसके अलावा संगठन के पदाधिकारी भी इस अहम काम को निभाते हुए सड़क और गांवों में नजर आएंगे. सरकार के शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक की मानें तो उत्तराखंड में मंत्रियों और विधायकों को जिम्मेदारी दी जा रही है. साथ ही संगठन भी इसमें काम करेगा ताकि आम लोगों को विकास योजनाओं की जानकारी हो. हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाएं आम लोगों तक पहुंच सकें.