हल्द्वानी की गौला नदी में शुरू हुआ खनन, एक लाख लोगो को मिलेगा रोजगार

हल्द्वानी: कुमाऊं की सबसे बड़ी गौला नदी में हल्दूचौड़ और शीशमहल खनन निकासी गेट खोल दिए गए हैं. डीएफओ नीतीश मणि त्रिपाठी और लालकुआं विधायक नवीन दुम्का ने फीता काटकर इन गेटों का शुभारंभ किया. वहीं नंधौर नदी में भी कड़ापानी गेट को खनन के लिए खोल दिया गया है.

वहीं डीएफओ नीतीश मणि त्रिपाठी का कहना है कि पहले दिन तीन गेटों से खनन का कार्य प्रारंभ किया गया है. बाकी सभी गेटों से जल्द खनन का कार्य प्रारंभ हो जाएगा जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा जबकि सरकार को करोड़ों में राजस्व की प्राप्ति होगी.