अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने चलाया छापेमारी अभियान

खटीमा: सितारगंज में नदियों में हो रहे अवैध खनन की लगातार शिकायत मिल रही थी. जिसके बाद राजस्व टीम ने खनन कारोबारियों के खिलाफ नकेल कसना शुरू कर दिया है. वहीं, तहसीलदार के नेतृत्व में टीम ने उकरौली, साधुनगर और कश्मीरी फार्म में छापेमारी की कार्रवाई की. प्रशासन की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.

तहसीलदार सितारगंज जगमोहन त्रिपाठी ने बताया कि अवैध खनन की काफी शिकायतें लंबे समय से मिल रही थी. जिस पर विभाग द्वारा एक टीम बनाई गई. जिसके बाद टीम ने अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई की. वहीं, आगे भी अवैध खनन के खिलाफ विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी.