मुख्यमंत्री धामी ने एम्स ऋषिकेश में सतपाल महाराज से मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

  • एम्स में सतपाल महाराज का इलाज जारी, स्वास्थ्य पर चिकित्सकों की निगरानी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश पहुंचकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की विस्तृत स्थिति जानने के साथ-साथ शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मंत्री के उपचार में सभी सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

जानकारी के अनुसार, मंत्री सतपाल महाराज को अचानक सांस लेने में कठिनाई हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है और आवश्यकतानुसार उपचार प्रदान किया जा रहा है।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि फिलहाल मंत्री की स्थिति स्थिर है और उनका उपचार जारी है। मुख्यमंत्री धामी ने चिकित्सकों से नियमित जानकारी लेने के निर्देश भी दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *