रुड़की: दो विदेशी छात्रों की पिटाई का VIDEO वायरल, जांच में जुटी पुलिस

रुड़की  (नेटवर्क 10 संवाददाता ):  छात्रों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो भगवानपुर थाना क्षेत्र के रुड़की इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी कॉलेज का बताया जा रहा है. वीडियो में विदेशी और कॉलेज के गार्ड और स्टाफ की मौजूदगी में विदेशी छात्रों से मारपीट की गई. फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है. बताया जा रहा है एक विदेशी छात्र को किसी कारण से बाहर कर दिया था, जिसके बाद छात्र और उसका साथी होस्टल में रुके हुए थे. वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है. मामले की जांच की जा रही है.

वहीं, सीओ मंगलौर अभय कुमार ने बताया कि छात्रों की पिटाई की सूचना पर पुलिस पहुंची थी, घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. देर रात इस संबंध में तहरीर मिली है, जिसके आधार पर 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल वीडियो और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है. सीओ ने बताया इस तरह की घटना निंदनीय है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.