Uttarakhand: 14 अगस्त से लापता है रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र सिंह जीना

अल्मोड़ा: 14 अगस्त, 2023 से मार्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र सिंह जीना का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। उनके पुत्र पवन जीना ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सीएनई ने इस संबंध में विस्तृत समाचार प्रकाशित कर आम जनता से मदद की अपील की थी।

पुलिस ने अपील की है कि अगर इनके बारे में कोई भी जानकारी हो तो प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा से 9411112881, 9411164864 या फिर जिला कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 941112981,05962—232820 में इसकी सूचना दे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *