देहरादून: जोशीमठ प्रभावितों के बिजली और पानी के बिल माफ कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। जोशीमठ में अब तक 868 भवनों में दरारें आई हैं।
गौरतलब है कि जोशीमठ आपदा को लेकर बुलाई गई कैबिनेट मीटिंग में फैसला किया था कि प्रभावित लोगों के नवंबर 2022 से अगले 06 महीने तक के लिए यह बिल माफ किए जाएंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सीएम कार्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
जोशीमठ भू-धंसाव से प्रभावितों के बिजली और पानी के बिल माफ करने संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रभावितों के नवंबर 2022 से अगले 06 माह तक के बिल माफ करने का निर्णय लिया गया था।
— CM Office Uttarakhand (@ukcmo) February 11, 2023