मुख्यमंत्री धामी ने किए तिरुपति बालाजी मन्दिर में वेंकटेश्वर प्रभु के दर्शन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के तिरुमाला पर्वत पर स्थित भगवान तिरुपति बालाजी मन्दिर में  पूजा- अर्चना  की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वेंकटेश्वर प्रभु से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शान्ति एवं कल्याण की कामना की। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस दौरान साउथ इंडियन परिधान में मंदिर परिसर में नजर आए।