2022 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, 10 समितियों का गठन

देहरादून (नेटवर्क 10 संवाददाता)। उत्तराखंड कांग्रेस की नई टीम की घोषणा के साथ ही प्रदेश कांग्रेस ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस ली है। चुनावों के लिए 10 समितियों का भी गठन किया गया है। अब देखना ये है कि कांग्रेस 2022 में कहां पहुंचती है।

गुरुवार देर रात कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची के अनुसार प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति की कमान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को सौंपी है। इसमें राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा को उपाध्यक्ष व दिनेश अग्रवाल को संयोजक बनाया गया है।

इसके अलावा समिति में विधायक हरीश धामी, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, मंत्री प्रसाद नैथानी, विक्रम सिंह नेगी, हेमेश खर्कवाल, हाजी तस्लीम अहमद, नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा व गोदावरी थापली सदस्य बनाए गए हैं। प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, नेता विधायक दल व सहप्रभारी को स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस कोर कमेटी का गठन किया गया है।

इसमें प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता विधायक दल प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, उप नेता प्रतिपक्ष करण माहरा, विधायक आदेश चौहान, ममता राकेश, पूर्व मंत्री नवप्रभात, पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी, पूर्व विधायक मयूख महर, मनीष खंडूड़ी व कोषाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा को शामिल किया गया है। इसमें सहप्रभारी और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं। समन्वय समिति की कमान किशोर उपाध्याय को सौंपी गई है।

कांग्रेस घोषणापत्र समिति की कमान पूर्व मंत्री नवप्रभात को सौंपी गई है। पूर्व सांसद महेंद्रपाल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें कुल 15 सदस्य शामिल किए गए हैं। चुनाव प्रबंधन समिति की कमान पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी को सौंपी गई है। इसमें उपाध्यक्ष राजेंद्र भंडारी समेत कुल 11 सदस्य शामिल हैं। कांग्रेस प्रचार समिति की कमान सुमित हृदयेश को दी गई है। इसमें सरोजनी कैंतुरा को उपाध्यक्ष व राजीव महर्षि को संयोजक बनाया गया है। समिति में कुल 11 सदस्य शामिल किए गए हैं।

कांग्रेस आउटरीच कमेटी की कमान धीरेंद्र प्रताप को सौंपी गई है। 11 सदस्यीय समिति में डा प्रदीप जोशी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम समिति में विजय सारस्वत को अध्यक्ष व राजपाल बिष्ट को उपाध्यक्ष बनाया गया है। समिति में कुल 11 सदस्य शामिल हैं। कांग्रेस ने 27 सदस्यीय मीडिया समिति बनाई है। इसमें राजीव महर्षि को मीडिया प्रभारी का जिम्मा दिया गया है। समिति में 13 प्रवक्ता और 13 मीडिया कोआर्डिनेटर शामिल किए गए हैं। कांग्रेस कार्यक्रम मूल्यांकन समिति समिति की कमान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को सौंपी गई है।

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह इस समिति के उपाध्यक्ष होंगे। समिति में कुल 25 सदस्यों को शामिल किया गया है। आठ बनाए गए वरिष्ठ प्रवक्ताकांग्रेस ने समितियों के अलावा आठ वरिष्ठ प्रवक्ताओं की तैनाती भी की है। इसमें प्रदीप टम्टा, काजी निजामुद्दीन, करण माहरा, मनोज रावत, सूर्याकांत धस्माना, धीरेंद्र प्रताप, आर पी रतूड़ी और मथुरादत्त जोशी को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *