देहरादून (नेटवर्क 10 ब्यूरो)। उत्तराखंड से बहुत बड़ी खबर है। कोरोना को लेकर है खबर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक फैसला किया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ज़रूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री निवास को कोविड केअर सेन्टर में तब्दील करने का आदेश दिया है।
ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी मुख्यमंत्री ने जनता के हित के लिए इतना बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह का कहना है कि सबसे पहले जनता है। आपको बता दें कि तीरथ सिंह अपने निजी आवास में रहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास को ज़रूरत पड़ने पर पूरी तरह कोविड केअर सेन्टर बनाने के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री आवास में बहुत सुविधाएं हैं और वहां जगह भी भरपूर है, इसलिए वहां कोविड सेन्टर बढ़िया बन सकता है। तीरथ सिंह का कहना है कि एक जनसेवक के लिए इतने बड़े आवास की कोई ज़रूरत नहीं है। मौजूदा समय में इसकी जरूरत जनता के हित के लिए है।
उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए हमने ये फैसला किया है कि ज़रूरत पड़ने पर हम इस भवन को कोरोना केअर सेन्टर बना देंगे।
