उत्तराखंड में एक और सप्ताह के लिए बढ़ा कोरोना कर्फ्यू

देहरादून: उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर यह है कि राज्य में 1 हफ्ते यानी 22 जून तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। साथ ही 15 जून से चारधाम यात्रा को भी तीन जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्‍तरकाशी के लोगों के लिए खोल दिया है। इसके लिए आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई। वहीं, अन्य राज्यों से उत्‍तराखंड आने वालों के लिए आरटी पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अभी भी अनिवार्य है। कोविड कर्फ्यू में वर्तमान व्यवस्था में कुछ और रियायत भी दी। हफ्ते में तीन दिन बाजार खुलेंगे। मिठाई की दुकानें पांच दिन खुलेंगी। शहरों में विक्रम, ऑटो के संचालन की अनुमति दी गई। साथ ही राजस्व न्यायालय खोलने का भी निर्णय लिया गया है।सरकार के प्रवक्ता औरं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल कर्फ्यू को एक सप्ताह के लिए बढ़ाया जा रहा है। फिलहाल 22 जून तक कोविड कफ्र्यू को आगे बढ़ाया जा रहा है।इस दौरान सप्ताह में तीन दिन बाजार खोलने समेत वर्तमान में जारी व्यवस्था को यथावत रखा गया है। क्षेत्र विशेष को कर्फ्यू से छूट देने के संबंध में जिलाधिकारी निर्णय ले सकते हैं। सरकार जिलाधिकारियों को पहले ही इसके लिए अधिकृत कर चुकी है। कर्फ्यू को लेकर विस्तृत गाईडलाइन आज थोड़ी देर में जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *