उत्तराखंड: सल्ट उपचुनाव, दूसरे राउंड में भी बीजेपी आगे

अल्मोड़ा:उत्तराखंड सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद सल्ट विधानसभा सीट के 17 अप्रैल को हुए उपचुनाव के लिए रविवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। दोपहर तक नतीजे आने का संभावना जताई जा रही है। दो चरणों की मतगणा पूरी हो गई है। दूसरे राउंड में बीजेपी के महेश जीना कांग्रेस की गंगा पचोली से 865 वोटों से आगे चल रहे हैं। देखें अपडेट

– महेश जीना      -3890
– गंगा पंचोली       -3017
– जगदीश चंद्र     -88
– नंदकिशोर        -36
– पान सिंह        -59
– शिव सिंह रावत  -43
– सुरेंद्र सिंह    -113
–  नोटा             -147