दर्दनाक हादसा: खाई में गिरा वाहन, तीन लोगों की मौत

बागेश्वर: कपकोट में पतियासार के पास वाहन खाई में गिर गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कैम्पर वाहन संख्या UK 02 PA 0842 के लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिरने से मौके पर 03 लोगो की मृत्यु हो गयी है।

मृतकों में गोविंद सिंह पुत्र महेंद्र सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी तल्ला सूपी, बलराम पुत्र किशन राम उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी तल्ला सूपी, संजय राम पुत्र हुकुम राम उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी रिखाड़ी उक्त बॉडी को रेस्क्यू टीम द्वारा खाई से रेस्क्यू कर ऊपर लाया गया है। एम्बुलेंस की सहायता से शवों को लाने की कार्यवाही की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *