उत्तराखंड के सीओ अंकुश मिश्रा चुने गया देश में सर्वश्रेष्ठ अफसर

देहरादून: उत्तराखंड के पुलिस अफसर ने देश के सर्वश्रेष्ठ साइबर कॉप में पहला स्थान प्राप्त किया है। उत्तराखंड के लिए यह गर्व का मौका है। राज्य पुलिस के सीओ साइबर अंकुश मिश्रा को यह अवार्ड मिला है। डाटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा नई दिल्ली में 16वें डीसीएसआई एक्सीलेंस अवार्ड 2021 आयोजित किया गया।

 बता दें कि देशभर से सभी राज्यों द्वारा करीब 55 साइबर मामलों का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिनमें ज्यूरी द्वारा 55 मामलों में से सर्वश्रेष्ठ तीन मामलों का चयन कर अंतिम सूची जारी की गई। जिसमें क्रमश: स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड, आंध्रा पुलिस और सीआईडी कर्नाटक को स्थान प्राप्त हुआ। निश्चित रूप से उत्तराखंड के लिए यह गर्व का मौका है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं अंकुश मिश्रा को इस उपलब्धी पर डीजीपी अशोक कुमार ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अंकुश मिश्रा  जी ने इस उपलब्धि से  राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड पुलिस का मान बढाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *