उत्तराखंड में नए कोरोना संक्रमितो की तादाद में आज फिर बढ़ोतरी

देहरादून: उत्तराखंड में नए कोरोना संक्रमितो की तादाद में आज फिर बढ़ोतरी हुई है। आज भी 463 नए कोरोना संक्रमित उत्तराखंड में मिले। वहीं कल 287 नए मरीज मिले थे। वहीं आज 19 मरीजों की भी मौत हुई है जबकि कल यह आंकड़ा 21 था। आज कोरोना से निजात पाने वालों की तादाद में भी कमी आई है, जहां कल 1614 मरीजों ने कोरोना से निजात पाई थी आज यह आंकड़ा केवल 695 रहा। उत्तराखंड में अभी भी 5021 कोरोना संक्रमित केस हैं।
जिलों की बात करें तो
देहरादून में आज 124,
हरिद्वार में 93,
नैनीताल में 53,
पौड़ी गढ़वाल में 13,
पिथौरागढ़ में 45,
रुद्रप्रयाग में 8,
टिहरी गढ़वाल में 15,
ऊधम सिंह नगर में 20,
उत्तरकाशी में 3,
चंपावत में 25,
चमोली में 12,
बागेश्वर में 22
अल्मोड़ा में 30 नए मरीज कोरोना संक्रमित मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *