उत्तराखंड: बेबी प्रियंका और अमित सागर का धमाल

डीडीहाट: इस बार पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में डीडीहाट महोत्सव का पहला आयोजन किया गया है। इस सांस्कृतिक महोत्सव में रोज अलग अलग रंग दिख रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद देर रात तक महोत्सव की धूम है। महोत्सव की तीसरी शाम लोक कलाकारों के नाम रही।

तीसरी सांस्कृतिक संध्या में चैता की चैत्वाली के प्रसिद्ध युवा गायक अमित सागर और पहाड़ी फ्यूजन गाने वाली बेबी प्रियंका ने अपना धमाल मचाया। दोनों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। देर रात तक लोग दोनों के गानों पर थिरकते रहे। गढ़वाल के कलाकार अमित सागर के चैत की चैत्वाली.. गाने पर लोग नाचने लगे। गायिका बेबी प्रियंका ने भी अपने सुरों से समारोह में चार चांद लगा दिए।

तीसरी सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत में विवेकानंद विद्या मंदिर, जीआइसी, वेदा, सानदेव, जीआइसी दूनाकोट के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इसके बाद जोहार जनजागृति संगठन ने प्रस्तुति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *