उत्तराखंड में मिले 3 और कोरोना पॉजिटिव, एक दिन में 9 केस, संख्या हुई 91

उत्तराखंड में आज शाम को 3 और कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 91 पहुंच गया है। 51 मरीज़ स्वस्थ हो चुके हैं।

उत्तराखंड में आज शनिवार को सबसे ज़्यादा 9 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। कल शुक्रवार को 4 मामले सामने आए थे। शनिवार शाम को जो 3 मामले सामने आए हैं उनमें 2 उधम सिंह नगर और एक नैनीताल का है। इस से लेहले सुबह 6 मामले सामने आए थे। इनमे 4 देहरादून से और 2 उधमसिंह नगर से थे।

सुबह देहरादून से जो 4 मामले मिले उनमे एक महिला, एक पुरुष और 2 बच्चे शामिल हैं। एक बच्चा 10 साल का और दूसरा 15 साल का है। नैनीताल में पॉजिटिव मिले युवक की उम्र 20 साल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *