उत्तराखंड: कला के इस हुनरबाज को चाहिए एक छोटी सी मदद

उत्तरकाशी: देवभूमि में वो प्रतिभाएं हैं जो प्रदेश का नाम तो रोशन करती ही हैं, देश का नाम भी रोशन करती हैं। देवभूमि की ज्यादातर प्रतिभाएं अपने बल बूते ही उभरी हैं। एक ऐसी ही प्रतिभा का नाम है संजय शाह। संजय शाह गजब के चित्रकार हैं, लेकिन उनको मदद की दरकार है।

संजय शाह उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़ी पेंटिग्स बनाते हैं। अपनी चित्रकारी में वे पहाड़ की विलुप्त हो रही संस्कृति को जीवंत करते हैं। संजय शाह की मांग है कि अगर प्रशासन उन्हें एक दुकान मुहैया करा दे तो वो यहां अपनी पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगा सकेंगे।

फिलहाल संजय शाह की मांग पूरी नहीं की गई है। आखिर उनकी एक छोटी सी मांग है। उम्मीद की जानी चाहिए कि प्रशासन उनकी मदद जरूर करेगा। आपको बता दें कि संजय शाह एक शिक्षक हैं। वे वर्तमान में राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज मातली में संजय शाह चित्रकला के शिक्षक हैं।

संजय शाह ने इससे पहले राजकीय इंटर कॉलेज हर्षिल में सेवाएं दी हैं। हर्षिल में स्कूल की दीवारों पर उन्होंने विभिन्न प्रकार की जीवांत कलाकृतियां उकेरी हैं। बीते पांच वर्षों से वह मातली में सेवा दे रहे हैं। यहां भी उन्होंने स्कूल की दीवारों पर विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां उकेरी हैं। संजय शाह ने बताया कि यदि जिला प्रशासन उन्हें विभागीय मदद से कोई दुकान आवंटित करता तो वह लोगों तक अपनी कला को ज्यादा आसानी से पहुंचा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *