तीरथ की टीम: 6 नए चेहरे हो सकते हैं शामिल, 3 बड़े नेताओं का कट सकता है पत्ता?

देहरादून (नेटवर्क 10 ब्यूरो)। उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन हो चुका है। नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बन चुके हैं। लेकिन अब बड़ा सवाल कि उनके मंत्रिमंडल में कौन कौन शामिल होगा और किस किस का पत्ता कटेगा। त्रिवेंद्र सिंह रावत के मंत्रिमंडल में शामिल कुछ मंत्रियों का पत्ता तीरथ सिंह काट सकते हैं और कुछ नए नामों को शामिल कर सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक त्रिवेंद्र कैबिनेट के मंत्री अरविंद पांडे को इस बार मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलेगी। सतपाल महाराज का भी पत्ता कटने के संकेत मिले हैं। उनके साथ ही राज्य मंत्री रेखा आर्य का पत्ता भी कट सकता है। इसके अलावा त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल के कुछ और मंत्रियों का पत्ता भी कट सकता है। त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री रहे धन सिंह रावत को इस बार तीरथ सिंह कैबिनेट मंत्री बना सकते हैं।

अब बात उनकी जो नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुमाऊं से बलवंत सिंह भौंर्याल को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। उनके अलावा पुष्कर सिंह धामी को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। विकासनगर से मु्न्नासिंह चौहान कैबिनेट मंत्री बनाए जा सकते हैं। गढ़वाल से महेंद्र भट्ट को मंत्री पद से नवाजा जा सकता है। तीरथ की टीम में महिला मंत्री कौन होगी ये भी एक बड़ा सवाल है। चंद्रा पंत या रितु खंडूड़ी? देहरादून से गणेश जोशी को भी राज्य मंत्री के तौर पर टीम में शामिल करने की चर्चा है।

आज मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत दिल्ली रवाना हो सकते हैं और वहां कल वे अपने मंत्रिमंडल को लेकर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा कर लिस्ट फाइनल कर सकते हैं। दो-तीन दिन के भीतर तीरथ की टीम शपथ ले सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *