सस्पेंड किए गए मुख्यमंत्री धामी के जनसंपर्क अधिकारी बिष्ट को फिर से किया गया बहाल

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के पीआरओ नंदन सिंह बिष्ट का एक लेटर वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने एसएसपी को लिखा था कि वाहनों के चालान निरस्त किए जाएं। मुख्यमंत्री धामी के मामला संज्ञान में आने के बाद राज्य सरकार के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर नंदन सिंह बिष्ट को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया था।

इस मामले में विपक्ष कांग्रेस ने धामी सरकार पर निशाना साधा था। ‌अब एक बार फिर से पीआरओ नंदन सिंह बिष्ट को बहाल कर दिया गया है। बिष्ट को आचार संहिता लगने से पहले 6 जनवरी 2022 को प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन ने इसके आदेश जारी किए। ‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *