रुद्रपुर : कोरोना जहां एक और अपने प्रभाव से लोगों को हताश किया है, वहीं दूसरी ओर शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य और स्टार्टअप के नए-नए तरकीब सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में कॉलेज में बोर्ड और किताबों से पढ़ाई हो रही थी, अब अल्ट्रा मॉडर्न स्मार्ट क्लास से पढ़ाई होगी। इससे छात्रों को काफी हद तक सहूलियत मिलेगी। साथ ही ऑनलाइन किसी प्रश्न का उत्तर ले सकेंगे।
इसके अलावा इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अपनी जिज्ञासा पूरा कर सकेंगे। इसके अलावा किताबी भाषा समझ ना आने पर उसे स्कैन करके क्लास रूम में ही विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यही नहीं कैंपस में भी अगर छात्र हैं तो वाई-फाई के जरिए इसे अपने मोबाइल फोन पर देख सकेंगे। महाविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि बीएससी, एमएससी, बीबीए सहित अन्य कक्षाओं के लिए अल्ट्रा मॉडर्न स्मार्ट क्लास मील का पत्थर साबित होगी। 6000 छात्रों को लाभ मिलेगा।
स्मार्ट क्लास में 8 फीट की एलईडी हाई प्रोसेसर करीब 8GB का स्कैनर प्रोजेक्टर वाईफाई इंटरनेट कनेक्शन रिमोट कंट्रोल इत्यादि उपकरण होंगे। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. केके पाण्डेय ने बताया कि कई बार विद्यार्थियों को मोबाइल लैपटॉप से पढ़ाई करने में समस्याएं आती हैं। साथ ही किताबी भाषा या प्रश्न जो नहीं समझ में आता है उसे स्कैन करके डायरेक्ट एलईडी पर उत्तर प्राप्त कर सकेंगे। स्क्रीन पर लाइव क्लासेस का संचालन भी किया जाएगा।
