देहरादून: विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर NIEPVD के सामुदायिक रेडियो 91.2 NIVH हैलो दून ने ‘अस्तित्व’ एनजीओ के साथ मिलकर ‘खुशी क्रैच’ में एक विशेष रेडियो पैनल चर्चा का आयोजन किया। हैलो दून के दृष्टि दिव्यांग आरजे अनोखा अंकित द्वारा होस्ट किए गए इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ दीपा कौशलम, गीता गैरोला और त्रिलोचन भट्ट ने हाशिए पर खड़े समुदायों के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण पर गहन मंथन किया।
इस दौरान रेडियो टीम ने लाभार्थी महिलाओं व केयर गिवर्स से सीधा संवाद किया, साथ ही संस्थान के रेडियो जॉकी प्रशिक्षार्थियों ने भी विशेषज्ञों से प्रश्न पूछकर सामाजिक न्याय की बारीकियों को समझा। यह आयोजन समाज के वंचित वर्गों और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हुआ।
