उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, बीजेपी में शामिल हुए पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय

उत्तराखंड: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे किशोर उपाध्याय ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचकर बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया जिसके बाद प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत तमाम बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने किशोर उपाध्याय का स्वागत किया जिसके बाद किशोर उपाध्याय टिहरी के लिए रवाना हो गए।

आपको बता दें किशोर उपाध्याय का कांग्रेस के साथ 40 साल का रिश्ता रहा है किशोर उपाध्याय दो बार विधायक बने साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी बने उनके जाने से कांग्रेस के ब्राह्मण वोट बैंक को एक बड़ा झटका लगने वाला रहा है किशोर उपाध्याय कई सीटों पर असर रखते हैं बीजेपी ने बड़ी सोच समझकर कांग्रेस के इस ब्राह्मण नेता को अपने पाले में कर लिया है। किशोर उपाध्याय को कांग्रेस ने 12 जनवरी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते सभी पदों से हटा दिया था, जिसके बाद उन्होंने बीजेपी का रुख कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *