मंत्री रेखा आर्या ने राहुल गांधी पर ऐसा बयान क्यों दिया, मचा हड़कंप

रुद्रपुर (नेटवर्क 10 संवाददाता)। रुद्रपुर में महिला सशक्तीकरण व बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर ऐसा बयान दिया कि सियासी गलियारों में हड़कंप मचा रहा। दरअसल गुरुवार को देहरादून में राहुल गांधी की रैली थी और रेखा आर्या ने कह दिया कि राहुल गांधी मंद बुद्धि हैं, उनको सुनने व देखने की अब किसी में लालसा नहीं है। उनका ये बयान इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म व समाचार पत्रों में सुर्खियां बना तो देहरादून तक गुरुवार को हड़कंप मचा रहा।

बाद में मंत्री रेखा आर्या ने उनके बयानों को लेकर चल रही खबरों की कटिंग और इंटरनेट के लिंक मंगवाए। मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि राहुल गांधी अब कहीं चले जाएं, उनको कोई गंभीरता से नहीं लेता। उनको मंदबुद्धि और पप्पू की संज्ञा दी जाती है। यह आज भी उन पर लागू होती है। कैबिनेट मंत्री के विवादित बयान से सियासी पारा और चढ़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *