शादी के 2 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, कोहराम मचा

रुद्रप्रयाग: ऊखीमठ ब्लॉक के नारायणकोटी गांव में 24 साल की नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई करीब दो महीने पहले ही सपना की शादी हुई थी मायके पक्ष ने दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक सिंगोली गुप्तकाशी की रहने वाली सपना का विवाह अनिल लाल पुत्र किशन लाल, ग्राम नारायनणकोटि के साथ 14 अप्रैल को हुआ था। शनिवार को सपना देवी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका का शव उसके कमरे में झूलता मिला। मृतका के मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए सपना के पति पर सपना का गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि शुक्रवार को उनकी अपनी बेटी से बात हुई थी वह काफी खुश थी।

मृतका के मायके पक्ष का कहना है कि महज दो महीने के भीतर सपना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वाले शादी के बाद सपना को प्रताड़ित कर रहे थे। वो घुट-घुटकर जीने को मजबूर थी, बेटी का घर बनाए रखने लिए उन्होंने भी ज्यादा दखल नहीं दिया। उन्होंने सपना के पति पर उसे गला दबाकर मारने का आरोप लगाया है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अजय जाटव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिर्पोट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *