रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान हुआ पूरा, देशभर में उमंग और उल्लास का वातावरण

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पूरा हुआ। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही 22 जनवरी 2024 की तारीख इतिहास में दर्ज हो गई। सोमवार के दिन सूर्यवंश के सूर्य प्रभु श्री राम जी का अपने ही गर्भगृह में प्रवेश हुआ। प्रभु श्री राम अपने ही धाम में विराजित हुए। आज अयोध्या नगरी एक बार फिर अपने प्रभु श्री राम का ग्रह प्रवेश कर आल्हादित और हर्षित हो रही है। 500 साल का इतंजार आज खत्म हुआ। पूरे देश में जय श्री राम के नारे गूंज उठे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यजमानी में रामलला की अचल प्रतिमा की प्राण  प्रतिष्ठा अभिजीत मुहूर्त में संपन्न हुई। इस दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवन, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत संत समाज और अति विशिष्ट लोग मौजूद रहे। गर्भगृह में राम लाल विराजमान हो गए हैं। पूरा देश जय श्री राम के जयकारों से गूंज रहा है। राम मंदिर में प्रभु राम के भजन गूंज रहे हैं। रघुपति राघव राजा राम से मंदिर परिसर राममय हो गया है हर किसी के आंखों से खुशी के आंसु छलक रहे हैं।

500 वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त हुई, हमारे पूर्वजों का बलिदान, त्याग और समर्पण का अमृत फल आज हम सभी को प्राप्त हुआ। धन्य है वर्तमान पीढ़ी जो इस दिव्य, भव्य और युगान्तकारी क्षण की साक्षी है। यह क्षण हम सब भारतीयों के जीवन में एक संस्कारी सरकार और तपोनिष्ठ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की तपस्या व कर्मठता से सम्भव हो सका।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ‘‘अब हमारे रामलला टेंट में नहीं रहेंगे। सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे रामलला आ गए। 22 जनवरी 2024 का ये सूरज एक अद्भुत आभा लेकर आया है। आज मैं पूरे पवित्र मन से महसूस कर रहा हूं कि कालचक्र बदल रहा है। बता दें कि आम जनता के लिए 23 जनवरी से राम मंदिर खुला है। कोई भी भक्त प्रभु राम के दर्शन करने जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *