देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर गठित क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) ने नगर निगम क्षेत्र में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 4 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कर लिए।
एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर नकेल कसने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। कंट्रोल रूम में आज 13 शिकायतें दर्ज हुईं। जिले में आज 13,388 घरेलू और 807 व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई। वर्तमान में घरेलू सिलेंडर का स्टॉक 16,767 तथा व्यावसायिक का 4,442 है।
जिला प्रशासन ने गैस संबंधी किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप 7534826066 पर शिकायत करने की अपील की है।
