राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार “द्रोपदी मुर्मू” की जीत तय, मतदान की प्रक्रिया मात्र एक औपचारिकता: CM मुख्यमंत्री

देहरादून: राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा भवन देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य विधायकों ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान का वक्त सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नियत था।

शाम 5 बजते ही मतदान प्रक्रिया समाप्त हो गई। इससे पहले सुबह 10 बजे राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू होते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपना वोट डालने पहुंचे।

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण भी अपना वोट डाला। इसके बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल ने मतदान किया। वहीं बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद और सरवत करीम अंसारी ने भी वोट डालने पहुंचे।

वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपति मुर्मू की जीत तय है। प्रदेश के भाजपा के सभी विधायकों और बसपा के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों का भी मुर्मू को पूरा समर्थन है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *