- कक्षा 6 से 12 के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क वितरित
तर्पालीसैंण (पौड़ी गढ़वाल): आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए उत्तराखंड सरकार की बड़ी घोषणा के तहत आज पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज तर्पालीसैंण में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें वितरित कर दी गईं।
माननीय शिक्षा मंत्री द्वारा पूरे राज्य में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों को 1 अप्रैल 2026 से निःशुल्क पुस्तकें देने की घोषणा के क्रम में, थलीसैंण ब्लॉक प्रमुख सुनीता रावत ने आज इस कॉलेज में पुस्तकों का वितरण किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध कराने और छात्रों के शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर साधन सहकारी समिति तर्पालीसैंण के अध्यक्ष दीपक चंद त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य मंजू मेटवाल ने बताया कि सभी पुस्तकें समय पर और उच्च गुणवत्ता वाली हैं। ये पुस्तकें शिक्षकों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा सुझाई गई पाठ्यक्रम आवश्यकताओं के अनुसार तैयार की गई हैं। वितरण के समय कॉलेज के सभी अध्यापक-अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।
यह वितरण राज्य सरकार की समग्र शिक्षा अभियान के तहत किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य हर छात्र-छात्रा को बिना किसी आर्थिक बोझ के अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराना है।
