पौड़ी गढ़वाल: सभी ब्लाकों में 11 जुलाई से सुरक्षा गार्ड की भर्ती, देखें किस ब्लॉक में किस दिन होगी भर्ती  

पौड़ी: जिला पौड़ी के सभी विकासखंडों में 11 जुलाई से 19 जुलाई 2022 तक सुरक्षा गार्ड की भर्ती आयोजित की जाएगी। पौड़ी के मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने बताया कि देश की मल्टी नेशनल कंपनी एसएससीआई सिक्योरिटी (एसआईएस इण्डिया लि.) जिला सेवायोजन कार्यालय पौड़ी के माध्यम से सुरक्षा जवानों एवं सुरक्षा अधिकारीयों की भर्ती के लिए रोजगार मेलों का आयोजन 11 से 19 जुलाई 2022 तक ब्लाक स्तर पर किया जा रहा है।

भर्ती सुबह 10 बजे शुरू होगी। विकासखंड व पंचायत क्षेत्रों के इच्छुक बेरोजगार युवक जो 10वीं पास हों और 21 से 37 वर्ष तक की उम्र के हो वह इस भर्ती में हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी की लम्बाई 168 सेमी और वजन 56 से 90 किलो के बीच होना चाहिए। किसी भी ब्लॉक के अभ्यर्थी किसी भी ब्लॉक में भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए देहरादून भेजा जायेगा। ट्रेनिंग के  बाद स्थायी तैनाती दी जाएगी। शुरूआती वेतनमान 12,000 से 15,000 के बीच होगा। इसके अलावा पीएफ, ईएसआई, बोनस आदि सुविधाएँ भी दी जाएँगी। ज्यादा जानकारी के लिए रीजनल ट्रेनिंग सेंटर द्वारा जारी भर्ती विज्ञप्ति पत्र देखें अथवा विज्ञप्ति में दिए गए नंबरों 9917529293, 7456026599, 8318020726 पर संपर्क करें। भर्ती के दौरान कोविड-19 मानकों के अनुरूप सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा।

ब्लॉकवार भर्ती की तिथियों का विवरण

  1. 11 जुलाई 2022 कोट ब्लॉक, नैनीडांडा ब्लॉक
  2. 12 जुलाई 2022 कल्जीखाल ब्लॉक, एकेश्वर ब्लॉक
  3. 13 जुलाई 2022 पौड़ी ब्लॉक, पोखड़ा ब्लॉक
  4. 14 जुलाई 2022 खिर्सू ब्लॉक, रिखणीखाल ब्लॉक
  5. 15 जुलाई 2022 पाबो ब्लॉक, द्वारीखाल ब्लॉक
  6. 16 जुलाई 2022 थलीसैण ब्लॉक, जयहरीखाल ब्लॉक
  7. 18 जुलाई 2022 बीरोंखाल ब्लॉक, दुगड्डा ब्लॉक
  8. 19 जुलाई 2022 यमकेश्वर ब्लॉक

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *