पिथौरागढ़ के नाचनी आयुर्वेदिक चिकित्सालय को बनाया जाएगा वेलनेस सेंटर

नाचनी (पिथौरागढ़): आयुर्वेद की तरफ बढ़ते रूझान को देखते आयुर्वेदिक चिकित्सकों को भी सर्जरी का अधिकार मिलने के बाद अब केंद्र की पहल पर आयुर्वेदिक अस्पतालों को वेलनेस केंद्र बनाया जा रहा है। सीमांत जिले में बनने वाले सात वेलनेंस केंद्रों में मुनस्यारी के प्रवेश द्वार तल्ला जोहार के नाचनी आयुर्वेदिक अस्पताल भी वेलनेस केंद्र बनने वाला है। जिसे लेकर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर ठेकेदार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

प्रभारी चिकित्साधिकारी एवं ब्लाक प्रभारी आयुष डा. हरीश धर्मशक्तू ने बताया कि पिथौरागढ़ में भी सात आयुर्वेदिक चिकित्सालयों को वेलनेस केंद्र बनाया जाना है। जिसमें निर्माणाधीन आयुर्वेदिक चिकित्सालय नाचनी को भी वैलनेस केंद्र बनाया जाना प्रस्तावित है। सोमवार को डा. हरीश धर्मशक्तू ने निर्माणाधीन आयुर्वेदिक चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया गया और ठेकेदार को कार्य की गुणवत्ता बनाए रख कर भवन निर्माण तय समय सीमा के भीतर तैयार करने को कहा।

डा. धर्मशक्तू ने बताया कि वेलनेस केंद्र बनने से आयुर्वेदिक चिकित्सालय नाचनी में सीमांत की जनता को सभी तरह की चिकित्सा आयुर्वेदिक, एलोपैथिक, योगा, प्राकृतिक चिकित्सा, होम्योपैथी आदि एक ही जगह पर मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। वेलनेस केंद्र बनने पर एक ही छत के नीचे सभी तरह की चिकित्सा उपलब्ध होगी। स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। पूरे तल्ला जोहार के लोगों को इलाज के लिए पिथौरागढ़, हल्द्वानी, बागेश्वर और अल्मोड़ा नहीं जाना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *