उत्तराखंड में बदसलूकी कर गए विधायक अमनमणि त्रिपाठी और उसके सभी साथी गिरफ्तार, योगी आदित्यनाथ के गुस्से का नतीजा

नजीवाबाद (नेटवर्क 10 संवाददाता)। इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही ही। खबर यूपी के विधायक अमन मणि त्रिपाठी की गिरफ्तारी की है। यूपी की योगी सरकार के आदेश पर अमन मणि और उनके सभी साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये वो सभी लोग हैं जो योगी के पितृ पूजन के नाम पर नियम कायदे ताक पर रखकर बद्रीनाथ जाने की कोशिश कर रहे थे। विधायक त्रिपाठी अपने साथियों के साथ 3 इनोवा कारों में बद्रीनाथ कस लिए निकले थे। कर्णप्रयाग से प्रशासन ने इन सबको वापस लौटा दिया था।

आपको अमनमणि त्रिपाठी और उनके साथियों के बद्रीनाथ जाने और कर्णप्रयाग से प्रशासन द्वारा लौटाए जाने की खबर सबसे पहले  नेटवर्क 10 tv ने बताई थी और अब उनकी गिरफ्तारी की खबर भी सबसे पहले बात रहे हैं।

दरअसल इस त्रिपाठी कांड ने उत्तराखंड में खूब हंगामा मचा रखा था। चारों ओर से सरकार पर निशाना साधा जा रहा था । सवाल उठ रहे थे कि आखिर यूपी के विधायक और उसके साथियों को योगी के पितृ पूजन के लिए बद्रीनाथ जाने का पास अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने आखिर जारी कैसे कर दिया। जबकि उनमे से कोई भी योगी के परिवार का सदस्य नही था।

खबर के बाद योगी के भाई ने भी भारी नाराज़गी व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि विधायक त्रिपाठी और उनके साथियों को किस हक़ से उनके पितृ पूजन की अनुमति दी गयी थी।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस सूचना से बेहद नाराज़ थे। कोरोना से वे खुद एक वीर योद्धा की तरह लड़ रहे हैं। कोरोना लॉक डाउन के चलते वे खुद अपने पिता की अंत्येष्टि में शामिल नहीं हो पाए। दूसरी तरफ उनके पितृ पूजन के नाम पर उनका एक विधायक लॉक डाउन के नियम तोड़कर यूपी से उत्तराखंड पहुंच गया वो भी 11 लोगों के साथ। इस से योगी बेहद नाराज थे।

आखिर अमन मणि और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन सबसे हैरानी की बात ये है कि अब तक उत्तराखंड सरकार की तरफ से इस मामले पर एक शब्द तक नहीं कहा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *