पिंडर रेंज के जंगलों में आग से जल गई लाखों की वन संपदा

उत्तराखंड में मध्य पिंडर रेंज थराली के जूनीधार, टुंड्री, चेपड़ों, उणी और कोठी के जंगलों में तीन दिनों से भड़की आग से करीब 10 हेक्टेयर क्षेत्रफल में लाखों की वन संपदा जल गई। आग लगने से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले जंगली जानवरों को नुकसान पहुंचने की भी आशंका जताई जा रही है। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि अगर इस पर जल्द काबू नहीं किया गया तो यह आसपास के गांवों को भी चपेट में ले लेगी। आग के कारण पत्थर और जले पेड़ सड़कों पर गिर रहे हैं। लपटें 10 मीटर ऊंचाई तक जा रही हैं।

मध्य पिडंर रेंज थराली के जंगलों में भड़की आग के कारण बृहस्पतिवार रात को जंगल से जानवरों के चिल्लाने की आवाजें आती रहीं। वहीं चीड़ की पत्तियां आग को भड़काने का कार्य कर रही हैं। इन जंगलों में कई औषधीय पौधे भी आग की भेंट चढ़ चुके हैं। वन क्षेत्राधिकारी त्रिलोक सिंह ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग की टीम जुटी हुई है। चट्टानें होने के कारण बाग बुझाने में दिक्कतें आ रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *