खबर पर मुहर: मदन कौशिक बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून: हरिद्वार से भजपा विधायक मदन कौशिक  बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिए हैं।मौजूदा प्रदेश अध्यंक्ष बंशीधर भगत को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। मदन कौशिक मैदान से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने वाले पहले नेता होंगे। मदन कौशिक की जगह संसदीय कार्य मंत्री और सरकार के प्रवक्ता की जिम्मेदारी मुन्ना सिंह चौहान को दी जा सकती है। वहीं मंत्रिमंडल के बाकी सद्स्यों की बात करें तो धन सिंह रावत के पर कतरे जा सकते हैं उनके विभाग को हल्का किया जा सकता है। पुराने मंत्रियों में रेखा आर्य की छुट्टी हो सकती है। महिलाओं में पिथौरागढ़ की विधायक और पूर्व वित्त मंत्री स्व. प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत को राज्यमंत्री बनाया जाने की प्रबल संभावना है। यदि उनको किसी कारणवश नहीं बनाया गया तो यमकेश्वर से विधायक ऋतु खंडूड़ी की कैबिनेट में एंट्री हो सकती हैं। तब पिथौरागढ़ जिले की डीडीहाट सीट से वरिष्ठ भाजपा विधायक बंशीधर भगत को मंत्रीमंडल में शामिल किया जा सकता है।
पौड़ी सीट पर आ सकता है चौंकाने वाला नाम
पहले कयास लगाए जा रहे थे कि सतपाल महाराज चौबट्टाखाल सीट मौजूदा सीएम के लिए छोड़ सकते हैं बदले में उनको पौड़ी उपचुनाव लड़वाया जा सकता है लेकिन उनके साफ तौर पर इंकार किए जाने के बाद अब संभावना है कि भाजपा पौड़ी से शौर्य डोभाल को उतार सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *